Motivational Poem in Hindi by Bhushan Vashisth | |"सपनों की उड़ान" ||

Motivational Poem in Hindi :-



     "सपनों की उड़ान"

 "उमंगों की पंखें लगा आसमां में उड़ने की
   चाहत लिए फिरता हूं।,
   नभ की ऊंचाइयों को छूने का 
    अरमान लिए फिरता हूं।"

"लक्ष्य को पाने का मन में
 उत्साह लिए फिरता हूं,
सपनों में जो सपने आते उन्हें पूरा करने का
एक सपना लिए फिरता हूं।"

"मंजिल को पाने का 
ख्वाब लिए फिरता हूं,
ख्वाब को हकीकत बनाने का
अरमान लिए फिरता हूं।"

"लक्ष्य के प्रति उत्साह लिए फिरता हूं
आग लिए फिरता हूं,
जो लिखता हूं उसे पूरा करने की
एक चाह लिए फिरता हूं।"

"आसमां में उड़ने का
अरमान लिए फिरता हूं।"
               ~भूषण वशिष्ठ
      


Motivational Quotes in Hindi                 



एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ